टी20 विश्व कप के लिए टीम में चयन होने के बाद लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए शिवम दुबे
सीएसके के बल्लेबाज़ शिवम दुबे टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन होने के बाद रविवार को पीबीकेएस के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। आईपीएल 2024 में शिवम ने अपने पिछले 2 मैचों से पहले 9 मैचों में 350 रन बनाए थे। शिवम ने आईपीएल 2024 में अब तक 26 छक्के लगाए हैं।