टी20 विश्व कप के लिए भारतीय कप्तान के नाम की पुष्टि होने पर रोहित का रिऐक्शन हुआ वायरल
बीसीसीआई सचिव जय शाह द्वारा टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय कप्तान के नाम की घोषणा किए जाने के बाद रोहित शर्मा का रिऐक्शन वायरल हो गया है। अपना नाम लिए जाने पर रोहित ताली बजाते और मुस्कुराते हुए दिखे। जय शाह ने बुधवार को राजकोट में सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम का नाम बदलने के दौरान यह एलान किया।