टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में 4 स्पिनर्स का चयन ज़रूरत नहीं, लग्ज़री है: इयन बिशप
वेस्टइंडीज़ के पूर्व क्रिकेटर इयन बिशप ने टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन को लेकर कहा है, "विश्व कप में पिचें थोड़ी अलग होंगी इसलिए 4 स्पिनर्स का चयन लग्ज़री है, ज़रूरत नहीं।" टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में स्पिनर्स के तौर पर रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल शामिल हैं।