टी20 विश्व कप के वॉर्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया के कोच व चीफ सिलेक्टर ने की फील्डिंग
टी20 विश्व कप-2024 के वॉर्म-अप मैच में खिलाड़ियों की कमी के कारण मंगलवार को नामीबिया के खिलाफ खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली और फील्डिंग कोच आंद्रे बोरोवेक ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए फील्डिंग की। ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट से मैच जीत गया। आईपीएल-2024 से वापस नहीं आने के कारण कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैच नहीं खेल पाए।