टी20 विश्व कप के सुपर-8 में पहुंचा अफगानिस्तान, इस रेस से बाहर हुआ न्यूज़ीलैंड
टी20 विश्व कप-2024 में पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को 7 विकेट से हराकर अफगानिस्तान टूर्नामेंट के सुपर-8 में पहुंच गया है। अफगानिस्तान की इस जीत से न्यूज़ीलैंड टी20 विश्व कप-2024 के सुपर-8 में पहुंचने की रेस से बाहर हो गया है। मैच में पीएनजी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 95 रन बनाए जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने 101 रन बनाए।