टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए पाक व न्यूज़ीलैंड के प्लेइंग इलेवन आए सामने
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप-2022 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 28 टी20I मैचों में पाकिस्तान ने 17-मैच जीते हैं।