टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड की जीत के बाद नीशम की प्रतिक्रिया हुई वायरल
न्यूज़ीलैंड के टी20 विश्व कप-2021 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर जिमी नीशम की प्रतिक्रिया वायरल हो गई है। एक तस्वीर में न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी व स्टाफ डगआउट में जीत का जश्न मनाते दिख रहे हैं जबकि नीशम कोने में बैठे दिख रहे हैं। मैच में नीशम ने 11 गेंद में 27 रन बनाए थे।