टी20 विश्व कप टीम में हार्दिक की जगह को लेकर सिलेक्शन मीटिंग के दौरान हुई थी बहस: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, टी20 विश्व कप-2024 के लिए भारतीय टीम में ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या की जगह को लेकर सिलेक्शन मीटिंग के दौरान खूब बहस हुई थी। बकौल रिपोर्ट, उन्हें टीम में रखने के कारण शिवम दुबे और रिंकू सिंह में एक खिलाड़ी ही चुना गया। रिंकू को टी20 विश्व कप-2024 के लिए रिज़र्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है।