टी20 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण हुआ रद्द
टी20 विश्व कप 2022 में बुधवार को मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। इससे पहले बुधवार को मेलबर्न में खेले गए बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड ने इंग्लैंड को 5 रनों से हरा दिया।