टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ कैसा रहा है भारतीय बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन?
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज़ों में विराट कोहली का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। कोहली ने 5 पारियों में 4 अर्धशतक की बदौलत 308 रन बनाए हैं और वह 4 बार नाबाद रहे हैं। उनके बाद गौतम गंभीर हैं जिन्होंने 3 पारियों में 75 रन बनाए जबकि रोहित शर्मा ने 5 पारियों में 68 रन बनाए हैं।