टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर, अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया
टी20 विश्व कप-2024 में मेज़बान अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। अमेरिका के पेसर सौरभ नेत्रवलकर ने सुपर ओवर में 18-रन डिफेंड किए। दोनों टीमों ने 20-ओवर में 159-रन बनाए थे जिसके बाद मैच सुपर ओवर में चला गया था। पहली बार टी20 विश्व कप खेल रहे अमेरिका का अगला मुकाबला 12-जून को भारत से होगा।