टी20 विश्व कप में सभी बल्लेबाज़ों के लिए खतरा हैं जसप्रीत बुमराह: डेविड मिलर
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ डेविड मिलर ने कहा है कि आगामी टी20 विश्व कप में भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह उनके व सभी बल्लेबाज़ों के लिए खतरा हैं। मिलर ने कहा, "बुमराह इस समय अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे हैं और वह कई सालों से विश्व स्तर के गेंदबाज़ रहे हैं।" टी20 विश्व कप इस साल जून में शुरू होगा।