टी20 विश्व कप से पहले पूर्व पाकिस्तानी पेसर आकिब श्रीलंका के बॉलिंग कोच किए गए नियुक्त
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शनिवार को पूर्व पाकिस्तानी पेसर आकिब जावेद को तेज़ गेंदबाज़ी कोच नियुक्त करने का एलान किया। एसएलसी ने कहा, "आकिब आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के पूरा होने तक राष्ट्रीय टीम के साथ रहेंगे।" पाकिस्तान और यूएई की टीम के साथ काम कर चुके आकिब तत्काल प्रभाव से तेज़ गेंदबाज़ी कोच की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।