टी20I करियर की शून्य गेंद पर विकेट लेने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं विराट कोहली
रविवार को 35-वर्ष के हुए विराट कोहली गेंदबाज़ के तौर पर अपने टी20I करियर की शून्य गेंद पर विकेट लेने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं। टी20I क्रिकेट में उन्होंने पहली बार 2011 में गेंदबाज़ी करते हुए वाइड गेंद डाली थी जिस पर एमएस धोनी ने इंग्लैंड के केविन पीटरसन को स्टंप आउट किया। कोहली ने 2008 में इंटरनैशनल डेब्यू किया था।