टी20I करियर में अपनी पहली वैध गेंद डालने से पहले विकेट लेने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं कोहली
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शुक्रवार को 15-साल पूरे करने वाले विराट कोहली टी20I करियर में अपनी पहली वैध गेंद डालने से पहले विकेट लेने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं। कोहली ने टी20I में पहली बार 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाज़ी की थी और उनकी पहली गेंद वाइड थी जिस पर एमएस धोनी ने केविन पीटरसन को स्टंप आउट कर दिया था।