टी20I क्रिकेट में भारत के 4 सबसे बड़े टोटल क्या हैं?
भारत ने रविवार को गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 237/3 का स्कोर बनाया जो टी20I में उसका चौथा सबसे बड़ा टोटल है। भारत ने 22 दिसंबर, 2017 को इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टी20I टोटल (260/5) बनाया था। भारत का दूसरा व तीसरा सबसे बड़ा टी20I टोटल क्रमश: 244/4 और 240/3 वेस्टइंडीज़ के खिलाफ आया था।