टी20I बल्लेबाज़ों की ताज़ा रैंकिंग हुई जारी, दूसरे स्थान पर पहुंचे सूर्यकुमार यादव

भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग में एक पायदान चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा (13) और विराट कोहली (15) शीर्ष 20 में शामिल अन्य दो भारतीय बल्लेबाज़ हैं। पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान टी20I रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं जबकि उनके हमवतन बाबर आज़म तीसरे स्थान पर हैं।

Load More