टी20I में 1000 रन व 50+ विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज़ के दूसरे खिलाड़ी बने रसल
ऑल-राउंडर आंद्रे रसल टी20I में 1000 रन व 50+ विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज़ के ड्वेन ब्रावो के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रसल ने रविवार को युगांडा के खिलाफ अपनी 30 रनों की पारी के साथ यह उपलब्धि हासिल की। रसल ने अब तक 77 टी20I मैचों में 1000 रन बनाए हैं और 52 विकेट लिए हैं।