टी20I में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बने सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20I में 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो किसी भारतीय द्वारा टी20I में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक है। टी20I में सबसे तेज़ अर्धशतक का वैश्विक रिकॉर्ड पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर युवराज सिंह के नाम है जिन्होंने टी20 विश्व कप-2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में बनाया था।