टीएमसी की संस्कृति है कि रोहिंग्याओं को लाओ; ऐसे ही वह सत्ता में बनी रहती है: बीजेपी सांसद
पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर से बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने बुधवार को कहा, "टीएमसी की संस्कृति है कि रोहिंग्याओं को (राज्य में) लाओ...ऐसे ही वह सत्ता में बनी रहती है।" बकौल खान, "अनुपम हाज़रा और मैंने सबसे पहले टीएमसी छोड़ी थी। जिस पल ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी टीएमसी छोड़ेंगे तब मैं सोचूंगा कि इसके (टीएमसी) साथ क्या करना है।"