टीएमसी ने कीर्ति आज़ाद को गोवा में महुआ मोइत्रा की जगह पार्टी का नया प्रभारी नियुक्त किया
तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद को गोवा में पार्टी का नया प्रभारी नियुक्त किया। टीएमसी के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के निर्देशानुसार आज़ाद को गोवा टीएमसी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। आज़ाद को सांसद महुआ मोइत्रा की जगह नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।