टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर की अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी राज्य में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी और पार्टी ने राज्य की सभी 42 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी, कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, दमदम से सौगत रॉय और बिष्णुपुर से सुजाता खान को प्रत्याशी बनाया गया है।