टीएमसी ने शाहजहां शेख को पार्टी से 6 साल के लिए किया निलंबित
पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद टीएमसी ने शाहजहां शेख को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन ने कहा है, "दो तरह की (राजनीतिक) पार्टियां होती हैं। एक वो जो सिर्फ बात करती है लेकिन टीएमसी (दूसरी तरह की पार्टी) अपनी बातों पर अमल करती है।"