टीएमसी नेता के घर में हुए विस्फोट की जांच करने पहुंची एनआईए की टीम पर बंगाल में हुआ हमला
भूपतिनगर (पश्चिम बंगाल) में 2022 में एक टीएमसी नेता के घर में हुए विस्फोट के मामले में शनिवार को जांच करने पहुंची एनआईए की टीम पर पूर्व मेदिनीपुर में हमला हुआ। एनआईए की गाड़ी पर ईंट-पत्थर फेंके गए जिसमें 2 अधिकारियों के घायल होने की खबर है। मामले में एनआईए ने मार्च में 8 टीएमसी नेताओं को समन भेजा था।