टीएमसी रियल व रील लाइफ में बलात्कारियों से भरी है: शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बीजेपी
लोकसभा चुनाव के लिए आसनसोल (पश्चिम बंगाल) से शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी उम्मीदवार बनाए जाने पर बीजेपी के आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने ट्वीट किया है, "टीएमसी रियल (शाहजहां शेख की तरह) और रील लाइफ दोनों में बलात्कारियों से भरी है।" अमित मालवीय ने X पर शत्रुघ्न सिन्हा की एक फिल्म की क्लिप भी शेयर की है।