टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने दिया पद से इस्तीफा, कहा- मैं राजनीति के लिए नहीं बनी
पश्चिम बंगाल से टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने संसदीय क्षेत्र जादवपुर के स्थानीय नेतृत्व से 'नाखुश' होकर पद से इस्तीफा दे दिया है। मिमी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा सौंपने के बाद कहा, "राजनीति के लिए नहीं बनी...इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ...दीदी (ममता) ने सबकुछ संभालने की बात कही है।" बकौल मिमी, 2022 में भी इस्तीफा अस्वीकार हुआ था।