टीएमसी सांसदों ने मुंह पर काला कपड़ा बांधकर संसद में किया प्रदर्शन
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों ने गुरुवार को मुंह पर काला कपड़ा बांधकर संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में प्रदर्शन किया। दोनों सदनों के टीएमसी के सांसदों ने सदन की वेल में जाकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शन कर रहे सांसदों ने कहा कि बीजेपी के मंत्री और सांसद विपक्षी दलों के सांसदों को बोलने नहीं दे रहे हैं।