टीटीई ने चलती ट्रेन में की यात्री की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ निलंबित

बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक यात्री की पिटाई कर रहे टीटीई का वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद भारतीय रेलवे ने आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया है। वीडियो में यात्री टीटीई से पूछ रहा है, "मेरी कोई गलती है?" वहीं टीटीई ने वीडियो बना रहे एक शख्स को गाली देते हुए कहा, "वीडियो बनाओगे…मीडिया से हो?"

Load More