टीडीपी की दो रैलियों में भगदड़ के बाद आंध्र में सड़कों पर सार्वजनिक सभा करने पर लगी रोक
आंध्र प्रदेश सरकार ने पिछले सप्ताह टीडीपी प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की दो रैलियों में मची भगदड़ की घटना के बाद प्रदेश की सड़कों पर रैलियां या सार्वजनिक जनसभा करने पर रोक लगा दी है। सरकार के फैसले का विपक्ष ने विरोध किया है। गौरतलब है, रैलियों में भगदड़ मचने से 10 लोगों की मौत हो गई थी।