टीडीपी से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में 20% तक की आई तेज़ी
टीडीपी के केंद्र में एनडीए सरकार बनने में महत्वपूर्ण भूमिका में आने के बीच उससे जुड़ी कंपनियों (हेरिटेज फूड्स और अमारा राजा एनर्जी ऐंड मोबिलिटी) के शेयरों में बुधवार को 20% तक की तेज़ी आई। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी नारा, हेरिटेज फूड्स की एमडी जबकि टीडीपी के पूर्व सांसद जयदेव गल्ला, अमारा राजा एनर्जी के चेयरमैन हैं।