टीना अंबानी ने बेटे अनमोल की शादी की तस्वीरें कीं शेयर; बच्चन परिवार भी आ रहा है नज़र
उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अनमोल अंबानी और कृशा शाह की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, "दोस्तों और परिवार के आशीर्वाद से...अनमोल और कृशा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत- द वेडिंग❤️😍❤️।" तस्वीरों में से एक में अमिताभ बच्चन और उनका परिवार भी दिख रहा है।