टीना डाबी ने कहा, 'बाबा साहेब न होते तो दलित महिला कलेक्टर भी नहीं होती'; वीडियो हुआ वायरल
राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह एक कार्यक्रम में भीमराव अंबेडकर की तारीफ कर रही हैं। टीना ने कहा, "आज महिलाओं को जो समान अधिकार प्राप्त हैं उसमें सबसे बड़ा योगदान बाबा साहेब का है। अगर बाबा साहेब नहीं होते तो आज आपके सामने दलित महिला कलेक्टर भी नहीं होती।"