टीम अधिकारियों की कोई भूमिका नहीं: जडेजा द्वारा धोनी को कप्तानी सौंपने पर सीएसके के सीईओ
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने रविंद्र जडेजा द्वारा एम.एस. धोनी को सीएसके की कप्तानी सौंपने पर कहा है, "यह टीम मैनेजमेंट और जडेजा द्वारा लिया गया फैसला है।" उन्होंने आगे कहा, "इसमें टीम अधिकारियों की कोई भूमिका नहीं है।" बकौल काशी विश्वनाथन, धोनी फ्रैंचाइज़ी के व्यापक हित में ज़िम्मेदारी ले रहे हैं।