टीम इंडिया का कोच क्यों नहीं बनना चाहता है ये दिग्गज?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को टीम इंडिया के नए कोच की तलाश है. अब तक किसी भी कैंडिडेट का नाम तय नहीं हो सका है. जिन दिग्गजों से इस पद के लिए संपर्क किया गया था, उसमें से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने यह ऑफर ठुकरा दिया है.