टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या नंबर 4 पर सबसे बेहतर विकल्प हैं: इरफान पठान
पूर्व भारतीय गेंदबाज़ इरफान पठान ने कहा है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए नंबर-4 पर सबसे बेहतर विकल्प हैं। बकौल इरफान, "यह एक नया हार्दिक है...यह उसका एक बेहतर स्वरूप है। इस सत्र में...वह जिन परिस्थितियों में खेला है...उन्हें देखना अच्छा है।" हार्दिक आईपीएल-2022 में अभी दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।