टीम में शामिल होने के बावजूद भारत के अभ्यास मैच में नहीं खेले रोहित, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बावजूद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को भारत का अभ्यास मैच नहीं खेला। टीम में रोहित के रहने के बाद भी के.एल. राहुल को कप्तानी सौंपी गई थी। एक फैन ने ट्वीट किया, "उम्मीद है कि वह चोटिल नहीं हैं।" भारत यह अभ्यास मैच 36 रन से हार गया।