टीवी ऐंकर को अगवा करवाने से पहले हैदराबाद में महिला ने उसकी कार में लगवाया था ट्रैकिंग डिवाइस
हैदराबाद में प्रणव नामक टीवी ऐंकर का पीछा करने और शादी करने के लिए उन्हें अगवा करवाने के आरोप में गिरफ्तार की गई 31-वर्षीय तृष्णा ने ऐंकर की कार में एयरटैग (ट्रैकिंग डिवाइस) लगवाया था। बकौल पुलिस, प्रणव द्वारा महिला का नंबर ब्लॉक किए जाने के बाद उसने मतभेद सुलझाने के उद्देश्य से उसे अगवा कराने की योजना बनाई थी।