टीवी ऐक्टर के बजाय न्यूकमर होता तो आसानी होती: बॉलीवुड को लेकर आमिर अली
टीवी ऐक्टर आमिर अली ने बॉलीवुड को लेकर कहा है कि छोटे पर्दे के कलाकारों को फिल्में जल्दी नहीं मिलती हैं। उन्होंने कहा, "(इंडस्ट्री के) लोग मुझे सीरियस प्रोजेक्ट नहीं दे रहे थे। मैं सोचता हूं कि अगर मैं एक न्यूकमर होता तो मेरे लिए अच्छा होता।" बकौल आमिर, वह इस बात को नकारात्मक रूप से नहीं लेते हैं।