टीवी ऐक्टर सतीश जोशी का स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान हुआ निधन
मराठी टीवी ऐक्टर और दिग्गज मराठी थियेटर आर्टिस्ट सतीश जोशी का स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान रविवार को निधन हो गया। सतीश के दोस्त राजेश देशपांडे ने फेसबुक पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए लिखा, "हमारे ज्येष्ठ मित्र सतीश का निधन हो गया, ओम शांति ओम।" सतीश को मराठी टीवी शो 'भाग्यलक्ष्मी' में अपने काम के कारण काफी ख्याति मिली थी।