टीवी ऐक्टर साहिल उप्पल और राइटर आकृति अत्रेजा की वेडिंग रिसेप्शन का वीडियो आया सामने
8 दिसंबर को शादी करने वाले टीवी ऐक्टर साहिल उप्पल और स्क्रिप्ट राइटर आकृति अत्रेजा की हाल ही में हुई रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें व वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में नज़र आ चुकीं टीवी ऐक्ट्रेस चारू मेहरा ने रिसेप्शन का वीडियो शेयर कर लिखा, "जीवनभर के लिए लवर्स बने रहने के लिए शुभकामनाएं।"