टीवी ऐक्ट्रेस आरती सिंह इस साल अप्रैल या मई में करेंगी बॉयफ्रेंड से शादी: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन व टीवी ऐक्ट्रेस आरती सिंह इस साल अप्रैल/मई में अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान से शादी करने वाली हैं। एक सूत्र ने 'हिन्दुस्तान टाइम्स' से कहा, "जिस माह में उन्हें अपनी पसंद का वेन्यू मिलेगा, वह उसके हिसाब से शादी करेंगी...वह डेस्टिनेशन वेडिंग के बजाय मुंबई में ही शादी करना चाहती हैं।"