टीवी ऐक्ट्रेस ईशा कंसारा ने की म्यूज़िशियन सिद्धार्थ भावसार से सगाई, शेयर की तस्वीरें

टीवी शो 'ज़िंदगी मेरे घर आना' की ऐक्ट्रेस ईशा कंसारा ने म्यूज़िशियन सिद्धार्थ अमित भावसार से 4 मार्च को सगाई कर ली। उन्होंने इंस्टाग्राम पर समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके साथ पूरा परिवार नज़र आया। ईशा ने एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा, "पहले परिवार से प्यार हुआ और उसके बाद सिद्धार्थ से हुआ।"

Load More