टीवी ऐक्ट्रेस एकता तिवारी शादी के 6 साल बाद पति सुशांत से लेंगी तलाक
धारावाहिक 'तेरे मेरे सपने' फेम टीवी ऐक्ट्रेेस एकता तिवारी और उनके पति व अभिनेता सुशांत कांड्या शादी के 6 साल बाद तलाक लेंगे। एकता ने बताया, "6 साल में हम ढाई साल साथ रहे। एक-दूसरे को समझने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। पिछले साल दिसंबर में तलाक की अर्ज़ी डाली थी।" दोनों ने 2017 में शादी की थी।