टीवी ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद को गिफ्ट की ₹2 लाख की बाइक, शेयर किया वीडियो
टीवी ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया है कि उन्होंने खुद को रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 स्टेलर गिफ्ट की है। 'बाइक देखो डॉट कॉम' के मुताबिक, इसकी कीमत करीब ₹2 लाख है। दिव्यांका ने बाइक चलाते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "पिछले कुछ दिनों से खुशी से झूम रही हूं और इसकी वजह खुद को दिया गिफ्ट है।"