टीवी पर दिखाए जा रहे यूपी चुनाव के रुझानों पर ध्यान न दें, अंत में लोकतंत्र जीतेगा: सपा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलने के बीच सपा ने ट्वीट किया है, "सभी समाजवादियों और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि टीवी पर दिखाए जा रहे रुझानों पर ध्यान न दें।" पार्टी ने कहा, "अपने-अपने बूथों पर डंटे रहें अंत में लोकतंत्र जीतेगा और परिणाम सपा गठबंधन के पक्ष में होंगे।"