टीवी शो में इज़रायली गेस्ट ने साड़ी को लेकर ऐंकर पर फिलिस्तीन का समर्थन करने का लगाया आरोप
टीवी चैनल 'मिरर नाउ' के शो में फेडरिक नामक इज़रायली गेस्ट ने ऐंकर श्रेया ढौंडियाल की साड़ी के रंगों को लेकर उन पर फिलिस्तीन समर्थक होने का आरोप लगाया। इस पर श्रेया ने कहा, "कृपया रंगों के आधार पर धर्म को विभाजित ना करें, यह मेरी दादी की साड़ी है...अगर वह आज जीवित होतीं तो वह 105 साल की होतीं।"