टीवी सीरियल के सेट पर मुंबई में घुसा तेंदुआ व उसका शावक, सामने आया वीडियो
मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में बुधवार को एक मराठी टीवी सीरियल के सेट पर एक तेंदुआ अपने शावक के साथ घुस गया। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, "सेट पर 200 से अधिक लोग मौजूद थे और किसी की जान जा सकती थी...पिछले 10 दिनों में यह तीसरी या चौथी ऐसी घटना है।"