टीसीएस अगले वित्त वर्ष में 1.25-1.5 लाख कर्मचारियों की भर्ती करेगी
टीसीएस ने बताया है कि वह वित्त वर्ष 2023-24 में 1.25-1.5 लाख कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना बना रही है। कंपनी के पास 6,13,974 कर्मचारी हैं और वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में इसके कर्मचारियों की संख्या 2,197 घट गई है। गौरतलब है, वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में टीसीएस का शुद्ध लाभ 11% बढ़ा है।