टीसीएस की नई नीति के तहत किस तरह दफ्तर से काम करने पर कर्मचारियों को मिलेंगे अधिक पैसे?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीसीएस अपनी नई नीति के तहत दफ्तर में 60% से कम उपस्थिति वाले कर्मचारियों को तिमाही बोनस (या क्वार्टरली वैरिएबल पे) नहीं देगी। दफ्तर में 60%-74% उपस्थिति वाले टीसीएस के कर्मचारियों को 50% तिमाही बोनस, 75%-84% उपस्थिति वाले कर्मचारियों को 75% तिमाही बोनस और 85% या उससे अधिक उपस्थिति वाले कर्मचारियों को 100% तिमाही बोनस मिलेगा।