टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन आज छोड़ेंगे पद; कृतिवासन 1 जून से लेंगे उनकी जगह
टीसीएस के साथ 22-वर्षों से अधिक समय तक जुड़े रहने के बाद राजेश गोपीनाथन बुधवार को कंपनी के सीईओ और एमडी का पद छोड़ देंगे। उन्होंने अपने फेयरवेल लेटर में कर्मचारियों से कहा, "पिछले 6-वर्षों से कंपनी का नेतृत्व करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।" वहीं, के. कृतिवासन 1 जून से कंपनी के सीईओ व एमडी का पद संभालेंगे।